गरीबों को गुलाम बनाना चाहती है भाजपा : लकी यादव
08-Sep-2023 05:34 PM 6476
जौनपुर, 08 सितम्बर (संवाददाता) मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लकी यादव ने कहा है कि देश परिवर्तन चाहता है घोसी की जनता ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, अब देश में इंडिया गठबंधन भाजपा को हराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विवेक यादव के नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा आज सातवें दिन मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मल्हनी बाजार में पार्टी के विधायक लकी यादव और पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ अवध नाथ पाल ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विधायक लकी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है, पूरे देश की जनता को लूटा, अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की कमी की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है। उन्होंने कहा कि यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है।कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है। गांवों में बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है। निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया। प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है। घोसी उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर यह संन्देश दिया है कि भाजपा सरकार को 2024 मे इस देश से बिदाई कर देगा । साइकिल यात्रा मे मुख्य रुप से निवर्तमान महासचिव अखण्ड प्रताप यादव हिरालाल विश्कर्मा,राजेन्द्र टाईगर,राहुल त्रिपाठी, सोचनराम विश्कर्मा,रामधारी पाल,रामयश यादव,भारत यादव,अनुपमा पटेल, आशीष, नितिन सैफई, आशोक नायक, प्रमोद यादव,सोनू यादव,संन्दीप यादव, शरद यादव,पवन यादव,महाबीर,राहुल यादव, कल्लू यादव,संघर्ष, बच्चा,अनील दूबे,कपिल यादव, निजामुद्दीन अंसारी, हेमंत,आरबी यादव आदि लोग यात्रा में सम्मिलित रहें ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^