गेहूं फसल को हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए:बादल
07-Apr-2023 10:02 PM 2731
जालंधर 07 अप्रैल (संवाददाता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की गेहूं की फसल के नुकसान की गिरदावरी नहीं करने के लिए निंदा करते हुए कहा कि किसानों को मुआवजे का नुकसान होगा क्योंकि उन्हें एक सप्ताह के भीतर खेतों को जोतने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। श्री बादल ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा,“ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वही कार्यप्रणाली अपना रहे हैं, जो पहले गेहूं और कपास की फसल खराब होने के दौरान की जाती थी, जब खोखले वादे किए जाते थे, लेकिन कोई मुआवजा नहीं दिया जाता था। अब भी राजस्व अधिकारियों पर गेहूं की फसल का नुकसान 33 फीसदी से कम दिखाने का दबाव है, ताकि किसानों को मुआवजा नहीं मिल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^