घमंडिया गठबंधन का दो एजेंडा आकंठ भ्रष्टाचार, संवैधानिक संस्थाओं पर हमला :जफर इस्लाम
24-Dec-2023 06:42 PM 2974
रांची, 24 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद जफर इस्लाम ने आज इंडी एलायंस और हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री इस्लाम ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का गिरोह है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों के स्लीपर सेल का सरगना और उनकी राज्य सरकारें स्लीपर सेल।कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार की डेन है। यहां आकंठ भ्रष्टाचार है।बंगाल में बुआ भतीजा,बिहार में नीतीश लालू तमिलनाडु में स्टालिन और उनके दामाद ,केरल में वामपंथी सभी लूट में शामिल हैं। श्री इस्लाम ने कहा कि इन सरकारों को जनता की भलाई से कुछ भी लेना देना नही।इन्हे केवल अपने परिवार की चिंता है।कहा कि घमंडिया गठबंधन अब लठबंधन बन चुका है।ये संवैधानिक संस्थाओं पर लाठी मार रहे। कभी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने पर अपमानित करते हैं,कभी गरीब जाट किसान परिवार से आए उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं। कहा कि राहुल गांधी मिमिक्री का वीडीओ बनाकर संसद को लाफ्टर शो की तरह चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सांसदों का निलंबन उचित है जब प्रतिनिधि संविधान और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^