घनखड़ और ममता ने सैन्य दिवस पर सेना को दी बधाई
15-Jan-2022 07:24 PM 4683
कोलकाता, 15 जनवरी (AGENCY) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भारतीय सेना दिवस के अवसर पर सैनिकों को शुभकामनाएं दी । राज्यपाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा 'भारतीय सेना भारती मां का गौरव है।' सुश्री बनर्जी ने अपने ट्वीट में कहा “ सैन्य दिवस के अवसर पर मैं सभी बहादुर और समर्पित सैनिकों और उनके परिजनों को उनकी बहादुरी और देश की नि:स्वार्थ सेवाके लिए सलाम करती हूं। हमें आप सभी पर गर्व है सैन्य दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।” राज्यपाल ने अपने ट्वीट में कहा “ सैन्य दिवस पर अदम्य साहस और वीरता दिखाने वाले भारतीय सैनिकों और उनके परिजनों को सलाम। भारतीय सेना पर हमें हमेशा गर्व रहा है।” 15 जनवरी को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे और इसी की याद में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में फील्ड मार्शल के एम करियप्पा की मान्यता में मनाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^