घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 38.27 प्रतिशत की वृद्धि
21-Sep-2023 06:55 PM 2461
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (संवाददाता) इस साल के बीते आठ महीनों में देश के घरेलू विमान यात्रियों की संख्या तकरीबन 12 करोड़ हो गयी जो बीते साल की इस अवधि में हवाई यात्रियों की संख्या से 38 प्रतिशत अधिक है। नागर विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि घरेलू विमानन उद्योग ने 2023 के पहले आठ महीनों के दौरान यात्री यातायात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। नवीनतम डेटा विश्लेषण के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2023 तक घरेलू एयरलाइनों द्वारा यात्रियों की संख्या 11 करोड़ 90 लाख 62 हजार तक पहुंच गई, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38.27 प्रतिशत की वृद्धि है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^