गिल और कोहली का ‘विराट’ शो,भारत ने श्रीलंका को दिया 358 का लक्ष्य
02-Nov-2023 06:45 PM 7972
मुबंई 02 नवंबर (संवाददाता) शुभमन गिल (92) और विराट कोहली (88) के बीच 189 रन की साझीदारी के बाद श्रेयस अय्यर (82) की आतिशी पारी की मदद से भारत ने विश्व कप मुकाबले में गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान रोहित शर्मा (4) का बल्ला अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आज खामोश रहा। वह पारी की दूसरी गेंद पर ही मदुशंका काे अपना विकेट थमा बैठे। बाद में गिल और कोहली ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धुनायी करते हुये तेजी से स्कोरबोर्ड को चलाया मगर गिल नर्वस नाइंटी का शिकार बने। उनकी एक और बेहतरीन पारी का अंत मदुशंका की एक शानदार गेंद पर हुआ जब वह आउट कटर गेंद को खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गये। गिल ने अपनी 92 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^