गिरिराज ने परिधान प्रौद्योगिकी, रंग एवं रसायन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
13-Feb-2025 12:16 AM 9321
नयी दिल्ली/ग्रेटर नोएडा 12 फरवरी (संवाददाता) कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में परिधान प्रौद्योगिकी, रंग एवं रसायन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि परिधान प्रौद्योगिकी और टिकाऊ रंगों से लेकर हस्तशिल्प तक की प्रदर्शनियां कपड़ा मूल्य श्रृंखला में इन क्षेत्रों के महत्व को दर्शाती हैं। यह कार्यक्रम भारत टेक्स 2025 के तहत इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रटरनोएडा में आयोजित किया जा रहा है। भारत टेक्स 2025 वृहद निवेश कार्यक्रम का आयोजन नयी दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 17 फरवरी 2025 तक चलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^