गोड्डा में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार
27-Jul-2024 04:00 PM 3006
गोड्डा 26 जुलाई (संवाददाता) झारखंड में गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सू्त्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि खरियानी गांव में कई माह से अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को मिल रही थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जे.पी.एन चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कांड का भंडाफोड़ करने का निर्देश दिया। इस मामले में जे.पी.एन चौधरी ने स्थानीय पुलिस के साथ पथरगामा थाना क्षेत्र के खरियानी गांव निवासी उपेन्द्र भगत के गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान देखा गया कि कुछ लोग ट्रक पर शराब लोड कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^