गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना स्वागत योग्य : योगी
14-Sep-2022 09:29 PM 7392
लखनऊ, 14 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए गोंड समुदाय के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाले इस फैसले के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। गौरतलब है कि प्रधधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया। मौजूदा व्यवस्था में यह समुदाय अनुसूचित जाति में शामिल है। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में गोंड समुदाय के लोग रहते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^