गूगल इंडिया के प्रमुख वट्टल ने सुक्खू से की भेंट
10-Dec-2024 08:19 PM 1901
शिमला,10 दिसंबर(संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मंगलवार को ओक ओवर में गूगल इंडिया के प्रमुख आशीष वट्टल ने भेंट की और प्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं में सकारात्मक बदलाव के दृष्टिगत एआई-संचालित पहलों पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में त्वरित जन सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सुधार करने तथा डिजिटल कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और जन शिकायत निवारण में उन्नत प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने पर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित कर रही है। राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गूगल को विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने कंपनी से राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में निवेश करने पर विचार करने को कहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^