गूगल के लगभग 600 कर्मचारियों ने जबरन कोविड टीकाकरण के खिलाफ किये घोषणापत्र पर हस्ताक्षर
24-Nov-2021 08:35 PM 4578
वाशिंगटन, 24 नवंबर (वार्ता/स्पूतनिक) सर्च इंजन गूगल के करीब 600 कर्मचारियों ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर अपने नियोक्ता को कार्यालयों में लौटने से पहले सभी कर्मचारियों के अनिवार्य कोविड-19 टीकाकरण की शर्त वापस लेने के लिए कहा है। सीएनबीसी ने यह जानकारी दी है। अमेरिका के जो बिडेन प्रशासन ने चार नवंबर को कहा कि 100 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके प्रत्येक कर्मचारी को या तो पूरी तरह से टीका लगाया गया हो या साप्ताहिक आधार पर उनकी कोरोना जांच करायी जाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^