गोवा में कोरोना संक्रमण के 2,668 नए मामले दर्ज, नौ की मौत
21-Jan-2022 08:31 PM 6424
पणजी 21 जनवरी (AGENCY) गोवा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2,668 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,25,165 हो गयी है । संक्रमण से नौ लोगों की मृत्यु होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,594 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग(डीएचएस) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस बीच 3,145 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से राज्य में इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 1,99,597 हो गयी है। राज्य मे अभी स्वस्थ् होने की दर 88.64 प्रतिशत है। शुक्रवार को आये कोरोना के नए मरीजों में से 2622 मरीजों को घर में ही क्वारंटीन किया गया हैजबकि 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।इस दौरान 7,129 नए नमूनों की जांच भी करायी गयी है और अभी तक जांच कराये गये नमूनों की संख्या बढ़कर 17,67,008 हो गयी है। राज्य में संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 21,974 है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^