ग्रामीण विकास फंड के 5637.4 करोड़ के बकाए का मुद्दा राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की अपील
21-Sep-2023 06:36 PM 2468
चंडीगढ़, 21 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को ग्रामीण विकास फंड ( आर. डी. एफ.) के 5637.4 करोड़ रुपए रुकने का मुद्दा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने के लिए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के दख़ल की माँग की। राज्यपाल को लिखी चिट्ठी में श्री मान ने याद करवाया कि देश के लिए ख़ाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब केंद्रीय अनाज भंडार में बड़ा योगदान डालता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से अनाज की ख़रीद केंद्र सरकार के लिए और उसके द्वारा की जाती है और केंद्रीय पूल के लिए खरीदा सारा अनाज भारत सरकार को उसकी ज़रूरतों के मुताबिक सौंपा जाता है। उन्होंने कहा कि इस मकसद के लिए राज्य सरकार अपनी एजेंसियों के द्वारा भारत सरकार के ख़रीद एजेंट के तौर पर काम करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^