गुजरात में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर
01-Jan-2024 09:56 PM 5522
पुणे, 01 जनवरी (संवाददाता) गुजरात क्षेत्र में कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) था जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर; मध्य महाराष्ट्र और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर; पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) था। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर; पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर; तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, ओडिशा, झारखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य के करीब रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^