गुलामी का प्रतीक था फायसागर का नाम- देवनानी
02-Mar-2025 11:07 PM 8085
अजमेर, 02 मार्च (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के फायसागर का नाम गुलामी का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इसका नाम बदलकर वरूण देव के नाम पर वरूण सागर करने पर लोगों में खुशी की लहर है। श्री देवनानी ने दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में रविवार को यहां बात कही। उन्होंने कहा कि यह झील अजमेर के लोगों द्वारा बनाई गई और इसमें सिंधी सहित सभी समुदायों की धार्मिक एवं सामाजिक आस्था भी जुड़ी हुई है। इसीलिए इसका नाम बदलकर वरूण देव के नाम पर वरूण सागर किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही झील के चहुंमुखी विकास की योजना तैयार कर कांम किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^