गुलमर्ग में लुढ़का पारा, सर्दी बढ़ी
18-Dec-2023 02:27 PM 6378
श्रीनगर, 18 दिसंबर (संवाददाता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान शून्य से कम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और घाटी में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में भारी गिरावट आयी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुलमर्ग में पिछली रात तापमान शून्य से कम 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम में रात का तापमान शून्य से कम 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान रविवार को शून्य से कम 0.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में पिछली रात तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को तापमान शून्य से कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने, 24-26 दिसंबर तक आम तौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^