गुंजन सिंह का नया गाना ‘पिया पाउडरवा लेले आइहा’ रिलीज
17-Jun-2023 07:14 PM 4716
मुंबई, 17 जून (संवाददाता) लोकगायक गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘पिया पाउडरवा लेले आइहा’आज रिलीज हो गया है।गुंजन सिंह का गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा आप सबके बीच है। इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। यकीनन आप भी इस भीषण गर्मी में हलकन होते होंगे। ऐसे में पाउडर आपके लिए राहत के काम करता है। हमने समय के अनुसार यह गाना बनाया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी गाने अब एक से बढ़ कर एक आ रहे हैं। लोग ऐसे गाने सुनना भी पसंद कर रहे हैं। गुंजन सिंह के साथ इस गाने में आवाज शिल्पी राज ने दी है। गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशक सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं, जबकि संपादक -प्रका प्रजापति हैं। विशेष सहयोग तुषार सिंह का है। प्रोडक्शन मैनेजर प्रीतम चौधरी करतब हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^