गुरुवार को मनाया जाएगा विश्व दृष्टि दिवस
11-Oct-2023 05:32 PM 5934
नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय गुरुवार को देशभर में विश्व दृष्टि दिवस मनायेगा और दृष्टिहीनता तथा दृष्टि बाधिता के संबंध में जागरूक करेगा। मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य दृष्टिहीनता और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस वर्ष 12 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस है और इसका विषय " काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें" रखा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^