हाकी विश्वकप के लिये छह राज्यों के मुख्यमंत्री को भेजा गया न्योता
28-Dec-2022 09:17 PM 8479
भुवनेश्वर, 28 दिसंबर (संवाददाता) ओडिशा सरकार ने 13 से 29 जनवरी के बीच भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाने वाले पुरुष हाकी विश्वकप के लिये छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। सूबे के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और पुडुचेरी में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से हॉकी विश्वकप का दीदार करने के लिये निमंत्रण पत्र दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^