‘हाथ’ को नहीं मिलेगा जनता का साथ: शिवराज
10-Oct-2023 07:31 PM 4925
भोपाल, 10 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शहडोल जिले के ब्यौहारी दौरे को लेकर आज उन पर निशाना साधते हुए कहा कि श्री गांधी मध्यप्रदेश आए, बार बार आए, लेकिन ‘हाथ’ को जनता का साथ नहीं मिलना है। श्री चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा ‘राहुल गांधी जी आप मध्यप्रदेश आइये, बार-बार आइये..लेकिन ‘हाथ’ को जनता का साथ नहीं मिलना है। क्योंकि..जनता आपका सच जानती है, आपके झूठे वादों और वचनों से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। 17 नवंबर को आपको जवाब मिलेगा और फिर इस बार मध्यप्रदेश में ‘कमल’ ही खिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^