हॉकी 5एस विश्व कप : मिस्र, स्विट्ज़रलैंड, जमैका के साथ पूल-बी में भारत
03-Sep-2023 11:44 PM 7537
सलालाह (ओमान), 03 सितंबर (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी 5एस विश्व कप 2024 के लिये ग्रुप-बी में स्विट्ज़रलैंड, मिस्र और जमैका के साथ रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। एफआईएच ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नीदरलैंड को पूल-ए में पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया के साथ रखा गया। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और केन्या को पूल-सी में रखा गया है, जबकि मेजबान ओमान को पूल डी में मलेशिया, अमेरिका और फिजी का सामना करना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^