हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, जापान को दी 2-0 से मात
19-Nov-2024 08:54 PM 3042
राजगीर, 19 नवंबर (संवाददाता) बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान पर 2-0 की जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-दूसरे को परखती नजर आई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जोरदार हमला किया। हालांकि, भारत ने अधिकतर समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखते हुए जापान पर दबाव बनाए रखा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मेहमान टीम ने अपना गोल पोस्ट सुरक्षित रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^