हाॅकी इंडिया का सब जूनियर कार्यक्रम सराहनीय : डिसूजा
14-Oct-2023 04:37 PM 5703
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर एड्रियन डिसूजा ने युवा प्रतिभाओं को निखारने की उत्कृष्ट पहल के लिए हॉकी इंडिया के सब-जूनियर राष्ट्रीय कार्यक्रम की सराहना की है। हॉकी इंडिया द्वारा शुरू की गई पॉडकास्ट श्रृंखला ‘हॉकी पे चर्चा’ के नवीनतम एपिसोड में डिसूजा ने कहा “ जिस टी-शर्ट में आपको भारत का प्रतिनिधित्व करना है उसे पहनकर मैं बहुत खुश और धन्य महसूस करता हूं। लेकिन साथ ही, यह पहली बार है कि मैं कोचिंग पक्ष में हूं। मैं इसके लिए उत्सुक हूं। सब जूनियर टीमों में अच्छे युवा गोलकीपर हैं, और मुझे लगता है कि यह उनकी बुनियादी बातों और कुछ चीजों में मदद करने के लिए सही उम्र है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^