हॉकी के नये कोच क्रेग फुल्टन भारत पहुंचे
28-Apr-2023 07:52 PM 8064
नयी दिल्ली 28 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय हॉकी टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच क्रेग फुल्टन शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और भारतीय हॉकी अधिकारियाें के साथ मुलाकात की। फुल्टन (48) शाम को वह बेंगलुरु के लिए उडान भरेंगे जहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बेंगलुरु में राष्ट्रीय कोचिंग कैम्प आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि मार्च 2023 में हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच के लिए फुल्टन को नाम का चयन किया था। उनके पास 25 वर्षों को कोचिंग का अनुभव है और आइरिस पुरूष हॉकी टीम और मौजूद हॉकी ऑलंपिक चैपियन बेल्जियम के साथ सहयोग के दौरान कई मील के पत्थर हासिल किए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^