हॉकी में उड़ीसा ने मणिपुर को चार शून्य से हराया
09-Feb-2025 06:04 PM 7394
हरिद्वार 09 फरवरी (संवाददाता) उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के तहत रविवार को हरिद्वार में खेले गए हॉकी लीग मैच में उड़ीसा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम को चार शून्य से हरा दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबाली गुरुंग ने बताया वंदना कटारिया स्टेडियम में हॉकी लीग मैच चल रहे हैं इसमें नौ पुरुष वर्ग की टीम में तथा आठ महिला वर्ग की टीम में भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि हॉकी स्पर्धा का 12 फरवरी को सेमीफाइनल होगा जबकि 13 फरवरी को फाइनल मैच होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के रहने , खाने एवं आने जाने की व्यवस्था की है जिससे सभी खिलाड़ी संतुष्ट हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^