हॉकी सब जूनियर में छत्तीसगढ़,गुजरात और मध्यप्रदेश की जीत
11-Oct-2023 08:44 PM 8092
छत्तीसगढ़, 11 अक्टूबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खेली जा रही पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 के तीसरे दिन बुधवार को छत्तीसगढ़,गुजरात और मध्य प्रदेश ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव हॉकी और मध्य प्रदेश विजयी रहे। महिला वर्ग के पहले मैच में छत्तीसगढ़ हॉकी ने गोवा हॉकी को 11-0 से हराया। दूसरे मैच में हॉकी गुजरात ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 6-0 से हराया। महिला वर्ग के तीसरे मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी राजस्थान को 11-0 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^