हैदराबाद में आयोजित होगी तीन दिवसीय जी 20 तकनीकी कार्यशाला
03-Sep-2023 05:32 PM 1708
हैदराबाद, 03 सितंबर (संवाददाता) जी20 सदस्य देशों और अन्य आमंत्रित देशों के विदेशियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 100 से अधिक प्रतिनिधियों के चार सितंबर से यहां ‘जलवायु लचीला कृषि’ विषय पर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय जी20 तकनीकी कार्यशाला में भाग लेने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) छह सितंबर तक चलने वाली कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इस बैठक में कृषि मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी कृषि अनुसंधान के विभिन्न मुद्दों, मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन और वैश्विक संदर्भ में कृषि के सतत विकास के लिए अन्य तकनीकों और तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन चार सितंबर को होगा, कार्यशाला में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्रियों के भाग लेने के आसार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^