हैदराबाद में सड़क हादसा; दो लोगों की मौत
04-Jul-2023 10:57 AM 7549
हैदराबाद, 04 जुलाई (संवाददाता) हैदराबाद के बंदलागुड़ा जागीर नगर निगम, सन सिटी के अंतर्गत आने वाले हैदरशाकोटे में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतकों की पहचान अनुराधा और उसकी बहन ममता के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच चल शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^