हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य पर व्यापक व्यवस्था
29-Mar-2023 10:41 PM 6750
नयी दिल्ली 29 मार्च (संवाददाता) हजयात्रियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय विशेष व्यवस्था कर‌ रहा है। हजयात्रियों के लिए व्यापक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने की दृष्टि से, अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं। पिछले तीन महीनों में दोनों मंत्रालयों के बीच इस विषय पर 10 से अधिक बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं और एक विस्तृत कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^