हमारे साथ जनता भी चुनाव का कर रही थी इंतजार-जोशी
09-Oct-2023 10:24 PM 1543
जयपुर, 09 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को आडम्बर करार देते हुए कहा है कि चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने के बाद आज से मुफ्त घोषणाओं के नाम पर प्रदेश में चलाया जा रहा आंडबर भी समाप्त हो जाएगा। श्री जोशी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा “ हमारे साथ प्रदेश की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही थी। बीते पांच साल के कालखंड को प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती, क्योंकि जनता ने एक-एक दिन गिनकर निकाला, इस कदर लोग त्रस्त हो गए थे। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद आज से मुफ्त घोषणाओं के नाम पर प्रदेश में चलाया जा रहा आंडबर भी समाप्त हो जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^