हमारी झारखंड सरकार कई चुनौतियों के बीच मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ रही है :हेमन्त सोरेन
21-Aug-2023 06:12 PM 7418
रांची, 21 अगस्त (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के गठन होते ही वैश्विक महामारी कोरोना ने देश और दुनिया में दस्तक दी और हमारी सरकार ने बिना कोई अफरा-तफरी के कोरोना संक्रमण से राज्यवासियों को बचाने का काम किया। श्री सोरेन ने आज रेडिसन ब्लू रांची में जी बिहार-झारखंड द्वारा आयोजित "बदलते झारखंड की बात" विजन 2024 कार्यक्रम में संवाद करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के समय अन्य राज्यों की स्थिति भी हम सभी ने देखी थी। पिछले साढ़े तीन वर्ष में हमारी सरकार कई चुनौतियों के बीच मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी सोच है कि हम झारखंड की जड़ को मजबूत करें। हालात जैसे भी हों राज्य में विकास के कार्य अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए। झारखंड हर दिन विकास की नई ऊंचाइयों को छुए इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए राज्यवासियों की भावना के अनुरूप हमारी सरकार चल रही है मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्य में दो चरणों में "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम काफी सफल भी रहा। "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की भौगोलिक संरचना के अनुसार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बहुत ऐसे दुर्गम गांव है जहां के लोग बीडीओ, सीओ, डीसी, एसपी को देखे तक नहीं हैं। हमने ऐसी चीजों को समझने का प्रयत्न किया। हमारी सरकार की सोच है कि आखिर ऐसे गांवों तक सरकार की योजनाओं को कैसे पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बंद कमरों में नहीं बल्कि लोगों के घरों तक पहुंच कर उनके आवश्यकता के अनुरूप कार्य योजना बनाने का काम किया है, जिससे वास्तविक तौर पर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "सरकार आपके द्वार" के दोनों चरणों में लगभग 90 लाख से अधिक आवेदन मिले। राज्य सरकार द्वारा आम जनता से प्राप्त हुए आवेदनों का लगभग शत प्रतिशत समाधान किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^