हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में आधे से अधिक के पास विदेशी नागरिकता
26-Oct-2023 09:23 AM 7758
यरूशलम, 26 अक्टूबर (संवाददाता) गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में कम से कम 138 के पास विदेशी नागरिकता हैं। इजरायली मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने सोमवार को कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 222 हो गई है। येनेट ने इजरायल सरकार का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है कि 138 बंधकों में से 54 थाई, 15 अर्जेंटीना, 12 अमेरिकी, 12 जर्मन, छह फ्रांसीसी और छह रूस के नागरिक हैं। उल्लेखनीय है कि गत 07 अक्टूबर को, फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इज़रायल के खिलाफ अचानक बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया। इज़रायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख से अधिक लोगों के घर गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। संघर्ष के बढ़ने से दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गए और घायल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^