हमदर्द सशत्र बलों और पुलिस के लिए लेकर आया ‘सेहत है तो वतन है’ अभियान
13-Mar-2022 01:14 PM 8623
नई दिल्ली 13 मार्च (AGENCY) दुनिया की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक यूनानी की विरासत को बचाए रखने वाली कंपनी हमदर्द लेबोरेटरीज ने सशस्त्र बलों और पुलिस बल के जवानों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ‘सेहत है तो वतन है’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। कंपनी ने रविवार को जारी बयान में बताया कि उसने अपनी प्रोडक्ट्स पर विशेष छूट के बाद अभियान को लांच किया है। अभियान के दूसरे चरण में हमदर्द सशस्त्र बलों और पुलिस, तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। अभियान के तहत गाजियाबाद और दिल्ली में विभिन्न पुलिस कॉलोनियों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हमदर्द लैबोरेटरीज (मेडिसिन डिवीजन) के अध्यक्ष और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद ने कहा, “स्व-देखभाल प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने सशस्त्र बलों और पुलिस की राष्ट्र के प्रति नि:स्वार्थ सेवा के लिए उनकी देखभाल करना महत्वपूर्ण समझते हैं। हम यह अभियान सशस्त्र बलों और राष्ट्र की पुलिस को समर्पित करके अपना आभार व्यक्त करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^