हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है: यादव
07-May-2025 09:49 PM 1574
नयी दिल्ली, 07 मई, (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमला करने के मुद्दे पर भारतीय सेना का समर्थन किया और कहा है कि हमें अपनी सेनाओं पर गर्व है। श्री यादव ने बुधवार को यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भारत की तीनों सेनाएं बहुत मजबूत है और जो भी देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करेगा, उसका माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निहत्थे लोगों को निशाना बनाया था। उनकी शहादत का बदला हमारी सेनाओं ने कल देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत बखूबी ले लिया। हमें अपनी सेना पर गर्व हैं, क्योंकि कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी जाबांज महिलाएं भी भारतीय सेना में मौजूद है। जो इस संकट के समय पुरुष सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा के लिए तैयार खड़ीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^