हनुमान ध्वज हटाना, कांग्रेस सरकार के पतन की शुरुआत: कुमारस्वामी
29-Jan-2024 07:20 PM 4808
बेंगलुरु, 29 जनवरी (संवाददाता) कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल (सेक्यूलर) के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को मांड्या जिले में हनुमान ध्वज हटाने के विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह राज्य में कांग्रेस सरकार के पतन की शुरुआत है। श्री कुमारस्वामी ने यहां मीडिया से कहा, “यह कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के पतन की शुरुआत है। वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इसका विरोध केवल एक गांव ने लोगों ने बल्कि आसपास के गांवों ने भी किया है और भविष्य में इसका कांग्रेस सरकार पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारामैया द्वारा दी गई प्रतिक्रिया जनविरोधी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^