हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद की थीम पर मनाया जायेगा आयुर्वेद दिवस: उमेश मिश्रा
09-Nov-2023 08:44 PM 6889
कुशीनगर 09 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरूवार को बताया कि अष्टम आयुर्वेद दिवस की थीम ‘हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद’ घोषित की गयी है और शुक्रवार को इसी थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा- छात्रों में आयुर्वेद का प्रचार प्रसार आयुर्वेद दिवस के माध्यम से छात्र-छात्राओं के मध्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार कराया जाना है। विद्यालयों महाविद्यालयों में आयुर्वेद संबंधी औषधि उपवन विकसित किए जाने, चित्रकारी प्रतियोगिता एवं विभिन्न नवाचार पर प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^