हर परिवार को सामाजिक सुरक्षा राज्य सरकार का दायित्व-गहलोत
08-Jun-2023 11:40 PM 6964
जयपुर, 08 जून (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरुवार को जयपुर विकास प्राधिकरण अधिकारी परिषद तथा जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर अधिकारी तथा कर्मचारी हितों में लिए गए निर्णयों के लिए आभार व्यक्त किया। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर परिवार की सामाजिक सुरक्षा तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य का अधिकार बनाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^