हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आर्बिट्रेशन और अदालती मामलों की सुचारू ढंग से पैरवी के निर्देश
22-Sep-2023 08:17 PM 4245
चंडीगढ़, 22 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शुक्रवार को विभाग के विभिन्न ज़ोनों के आर्बिट्रेशन (सालसी) मामलों के तुरंत निपटारे सहित अदालती मामलों की सुचारु ढंग से पैरवी करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग (भ और म शाखा) के पैंडिंग आर्बिट्रेशन और अदालती मामलों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने काफी समय से लंबित पड़े मामलों को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि आर्बिट्रेशन मामलों के निपटारे सम्बन्धी विभाग के अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। इसी तरह अदालती मामलों की सुचारू ढंग से पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि अधिकारियों को मामलों को घटाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^