हरियाणा की तरह झारखंड और महाराष्ट्र में भी बनेगी भाजपा की सरकार-शेखावत
26-Oct-2024 10:40 PM 4221
जोधपुर, 26 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा की तरह ही झारखंड और महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। श्री शेखावत ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में सभी विपक्षी पार्टियों ने ऐसा नेरेटिव बनाया कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन डबल इंजन की सरकार का प्रभाव यह हुआ कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक सरकार बनाने में सफल हुई। उन्होंने कहा “मैं दावे साथ कह सकता हूं कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^