हरियाणा मंत्रिमंडल ने विभिन्न योजनाओं को दी मजूंरी
03-Jan-2024 06:43 PM 2788
चंडीगढ़, 03 जनवरी (संवाददाता) हरियाणा के मंख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग के हरियाणा सरकार के व्यवसाय (आवंटन) नियम 1974 में किए गए संशोधनों को मंजूरी दे दी। स्कूल शिक्षा विभाग को उच्च शिक्षा विभाग से अलग करने के कारण यह संशोधन आवश्यक हो गया है। संशोधनों का उद्देश्य स्कूल शिक्षा विभाग के दायरे और जिम्मेदारियों को फिर से परिभाषित करना है, जो अब आधिकारिक तौर पर उच्च शिक्षा विभाग से अलग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^