हरियाणा में 65 फीसदी मतदान
25-May-2024 09:50 PM 7627
चंडीगढ़, 25 मई (संवाददाता) हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों के लिए शनिवार को करीब 65 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि सिरसा में सबसे ज्यादा 69 फीसदी, अंबाला में 66.9 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 66.2 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह फरीदाबाद में 59.7 फीसदी, हिसार में 64.4 फीसदी, सोनीपत में 62.2 फीसदी, रोहतक में 64.5 फीसदी, भिवानी महेंद्रगढ़ में 65.2 फीसदी, करनाल में 63.2 फीसदी और गुड़गाँव में 60.6 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 57.8 फीसदी मतदान हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^