हरियाणा में बनेंगे छह पशु पॉलीक्लीनिक, एक चरखी दादरी में भी: खट्टर
13-Mar-2023 11:27 PM 5049
चरखी दादरी,13 मार्च (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि पशुओं की देखभाल के लिए प्रदेश में छह पॉलीक्लीनिक बनाये जाएंगे जिनमें से एक चरखी दादरी में बनाया जाएगा। श्री खट्टर ने साेमवार को यहां 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कहा कि वर्तमान में राज्य में सात पॉलीक्लिनिक हैं। सरकार ने गौ वंश की देखभाल के लिए गौ सेवा आयोग के बजट में 10 गुणा वृद्धि कर 400 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने इस मौके पर पशुधन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जय प्रकाश दलाल और पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण और पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^