हरियाणा में सभी ग्रामीण चिकित्सा केंद्रों में ईसीजी की सुविधा होगी:विज
14-Apr-2023 09:39 PM 1593
अम्बाला, 14 अप्रैल (संवाददाता) हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि है हरियाणा देश का पहला राज्य होगा, जहां ग्रामीण स्तर पर सभी अस्पतालों/चिकित्सा केंद्रों में ईसीजी की सुविधा होगी। श्री विज ने शुक्रवार को यहां छावनी क्षेत्र के सिविल अस्पताल में कार्डिएक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डाक्टरों और अन्य लोगों को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ईसीजी सुविधा देने जा रही हैं ताकि मरीज के प्राथमिक लक्षणों का वहीं पर ही पता लगाया जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^