हरियाणा में स्थापित होंगी 100 योग, व्यायामशालाएं: सैनी
21-Jun-2025 05:57 PM 5883
चंडीगढ़, 21 जून (संवाददाता) हरियाणा में चालू वित्त वर्ष में 100 नयी योग एवं व्यायामशालाएं स्थापित की जायेंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योग लेखक प्रोत्साहन योजना भी लागू की जायेगी, जिसके तहत हर वर्ष ऐसे उत्कृष्ट लेखकों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण करवाया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^