हथियाराम मठ आने पर मैं रिर्चाज हो जाता हूं:भागवत
20-Jul-2023 06:43 PM 3904
गाजीपुर 20 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन राव भागवत सिद्ध पीठ हथियाराम मठ पर अपने लगभग 24 घंटे के प्रवास के बाद गुरुवार सुबह मिर्जापुर के लिए प्रस्थान किए। यहां से रवाना होने से पहले उन्होने कहा कि संतों की पावन भूमि पर आने के बाद वह खुद को ऊर्जा से परिपूर्ण महसूस करते हैं। डा भागवत बुधवार सुबह 11 बजे सिद्धपीठ पहुंचे थे। उन्होने सिद्धपीठ की आराध्या वृद्धअंबिका देवी (बुढ़िया माई) का दर्शन पूजन किया। उसके बाद महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति द्वारा किए जा रहे अपने 27वें चातुर्मास महायज्ञ में द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक पूजन करने के बाद एक गोष्ठी को संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^