बिहार में अब घर जाकर कोरोना का टीका लगाएंगे स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी
09-Oct-2021 04:53 PM 7851
पटना | बिहार से कोरोना के चार नए संक्रमित मिले हैं। इनमें भागलपुर से एक, भोजपुर से दो और जहानाबाद से एक संक्रमित हैं। दूसरी ओर राज्य में शुक्रवार को एक दिन में 2.80 लाख लोगों को कोविड के टीके दिए गए। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जारी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार से शुक्रवार के बीच राज्य में 140876 कोविड टेस्ट किए। जिसमें चार रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। विगत 24 घंटे में पूर्व से कोरोना संक्रमित रहे दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। विभाग के अनुसार राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 33 रह गए हैं। इधर, दूसरी ओर शुक्रवार को प्रदेश में 2.80 लाख लोगों को कोरोना से बचने के लिए कोविड के टीके दिए गए। 9762 टीकाकरण केंद्रों पर लगा टीका कोविन पोर्टल पर रात नौ बजे तक अपलोड आंकड़ों के मुताबिक आज टीकाकरण के लिए 9762 केंद्र सक्रिय किए गए थे। इनमें आठ केंद्र प्राइवेट जबकि शेष सरकारी थे। पटना में आज 17034 के साथ समाचार लिखे जाने तक 2,80,055 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। बता दें कि राज्य में अब तक 5,97,72,400 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 4,64,76,696 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1,32,95,704 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर लगेगा टीका प्रदेश में बुजुर्गों, दिव्यांगों को स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह के हवाले जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार में करीब 23.31 लाख दिव्यांग हैं। इनके अलावा जबकि 70-80 आयु वर्ग के लोगों की संख्या करीब 63 लाख और 80 से अधिक आयु के लोगों की संख्या 12 लाख के करीब है। जिलों को जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि सूचीबद्ध करते हुए इनके टीकाकरण की प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था करें। vaccinate corona..///..health-workers-will-now-go-home-and-vaccinate-corona-in-bihar-322329
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^