हीरो रियल्टी ने किया हीरो अर्थ प्लॉटेड डेवलपमेंट का लॉन्च
04-Jul-2023 06:24 PM 3700
नयी दिल्ली 04 जुलाई (संवाददाता) दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रियल एस्टेट क्षेत्र को गति प्रदान करने के उद्देश्य से रियल एस्टेट डेवलपर हीरो रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड (एचआरपीएल) ने प्लॉटेड डेवलपमेंट के लिए आज अपनी नई ब्रांड 'हीरो अर्थ' की शुरुआत की और आज ही इसके तहत विकसित होने वाले 77 प्लॉट बिक गये। कंपनी ने कहा कि इस नई ब्रांड को उनके प्रीमियम प्लॉटेड विकास परियोजनाओं के लिए समर्पित किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने गुरूग्राम के सेक्टर 85 में 'द आर्क' नाम से नयी परियोजना की शुरूआत भी की है। द आर्क 5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है, जिसमें 139 से 175 वर्ग गज तक के 77 प्लॉट विकसित किये गए हैं। परियोजना में सामान्य खुले स्थान हैं, जो निवासियों के लिए एक समार्थ संबंधित वातावरण बनाते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^