हेमा मालिनी ने सात हजार बच्चों के लिए की रसोई की शुरुआत
23-Jul-2023 02:46 PM 7632
बरसाना, (मथुरा) 23 जुलाई (संवाददाता) सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अक्षय पात्र प्रतिष्ठान की 67वीं रसोई का रविवार को यहां उद्घाटन किया जिसके माध्यम से क्षेत्र के 96 विद्यालयों में 7500 से ज्यादा बच्चों को दिन का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मथुरा से लोकसभा सांसद ने बरसाना के आजनोख में इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षय पात्र भारत में 67 से ज्यादा रसोई का संचालन कर रहा है। उन्होंने अक्षय पात्र को महाभारत काल की द्रोपदी की कथा से जोड़ते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने जिस तरह द्रोपदी के अक्षय पात्र में सबके लिए भोजन उपलब्ध कराया था उसी अवधारणा पर श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीला भूमि में इस अक्षय पात्र से हज़ारों बच्चों को हर दिन भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^