हेमंत सरकार की नीयत साफ नहीं,नीति ऐसी बनाते हैं जो न्यायालय में फंस जाए :बाबूलाल मरांडी
09-Sep-2023 06:21 PM 3933
रांची, 09 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला लगातार तेज होता जा रहा। श्री मरांडी की संकल्प यात्रा आज हजारीबाग पहुंची। हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में विधानसभा क्षेत्र की विशाल संकल्प सभा को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने हेमंत सरकार के सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार,अपराध ,लूट एवम वादा खिलाफी को उजागर किया। श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की न नीति साफ है और न नीयत। यह सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है।उन्होंने कहा कि पिछले पौने चार वर्षों से मुख्यमंत्री झूठा प्रचार कर रहे है। यह सरकार स्थानीय नीति और नियोजन नीति के नाम पर युवाओं को सिर्फ बहला रही है।सरकार ऐसी ही नीति बनाती है जो न्यायालय में जाकर फंस जाए।हेमंत सरकार ने पिछड़े वर्ग को भी धोखा दिया ।पंचायत चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण से वंचित किया।और अब निकाय चुनाव केलिए ट्रिपल टेस्ट का कोई काम शुरू नही हुआ। पिछड़ा वर्ग आयोग भी फंक्शन में नही।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से विकास की उम्मीद बेमानी है। यह सरकार जनता की सेवा केलिए नही बनी।कहा कि सरकार का कार्य अपराध ,भ्रष्टाचार रोकना है लेकिन हेमंत सरकार अपराध भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही अपराधियों भ्रष्टाचारियों ,दलालों,बिचौलियों का संरक्षण कर रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^