हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भाजपा की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई: स्टालिन
01-Feb-2024 08:00 PM 3466
चेन्नई, 01 फरवरी (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि जिस तरह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है वह अपमानजनक और शर्मनाक है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री स्टालिन ने कहा,“ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता की गिरफ्तारी केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का एक ज़बरदस्त प्रदर्शन था और एक आदिवासी नेता को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता का निम्न स्तर है। इस कृत्य से हताशा और सत्ता के दुरुपयोग की बू आती है और भाजपा की गंदी रणनीति विपक्षी आवाज को चुप नहीं कराएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^